वुशू ट्रायल प्रतियोगिता में प्रदेश के 28 खिलाड़ी चयनित

खुर्जा (बुलंदशहर): नगर में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश सीनियर वुशू मार्शल आ‌र्ट्स ट्रायल सलेक्शन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 10:15 PM (IST)
वुशू ट्रायल प्रतियोगिता में प्रदेश के 28 खिलाड़ी चयनित
वुशू ट्रायल प्रतियोगिता में प्रदेश के 28 खिलाड़ी चयनित

खुर्जा (बुलंदशहर): नगर में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश सीनियर वुशू मार्शल आ‌र्ट्स ट्रायल सलेक्शन प्रतियोगिता में प्रदेश के 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें कई जिलों से आए 300 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर शिलांग मेघालय में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

बुलंदशहर जिला वुशू एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को खुर्जा स्थित शिव वाटिका में उत्तर प्रदेश सीनियर वुशू मार्शल आ‌र्ट्स ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, जौनपुर समेत कई जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अलग-अलग वजनभार में 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसका देर रात परिणाम घोषित किया गया। जिसमें गौतमबुद्धनगर, खुर्जा, बुलंदशहर, वाराणसी, मेरठ और लखनऊ के खिलाड़ियों जलवा दिखाई दिया और प्रतियोगिता में 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया। अलग-अलग जिलों से आए निर्णायक मंडल में गोपाल सेठ, सदानंद, आमिर आलम, सोनवीर ¨सह, संजीव शुक्ला, रामदास रावत, राज विपिन और हरिओम ने चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की। जिसके बाद सुहेल अहमद और श्रीकांत शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। बुलंदशहर जिला वुशू एसोसिएशन के महासचिव अमित शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब शिलांग मेघालय में होने वाली 29वीं सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश वुशू के अध्यक्ष सोहल अहमद, श्रीकांत शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, प्रवीण भाटी, विकास कौशिक, गोपाल सेठ, अजय शर्मा, सोनी ¨सह, संजीव शुक्ला, सदानंद, हरकेश ¨सह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी