स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार और धरना समाप्त

स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संगठनों के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की सोमवार को स्वास्थ्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के अपर मुख्य सचिव व महानिदेशक से लखनऊ में वार्ता हुई। वार्ता में स्वास्थ्य कर्मियों की मांगे मान ली गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 07:50 PM (IST)
स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार और धरना समाप्त
स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार और धरना समाप्त

बिजनौर, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संगठनों के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की सोमवार को स्वास्थ्यमंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के अपर मुख्य सचिव व महानिदेशक से लखनऊ में वार्ता हुई। वार्ता में स्वास्थ्य कर्मियों की मांगे मान ली गई। अब केवल स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानांतरण किए जाएंगे। संगठनों के पदाधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार एवं धरना समाप्त कर दिया गया।

जिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के हवाले से बताया कि विभिन्न संगठनों के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की सोमवार को स्वास्थ्यमंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के अपर मुख्य सचिव व महानिदेशक से लखनऊ में वार्ता हुई, जिसमें स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानांतरण किए जाने पर सहमति बनी। इसके अलावा कोविड से दिवंगत हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख की बीमा राशि दिलाने, मुख्यमंत्री द्वारा भी कोविड से मरे चिकित्साकर्मियों को भी 50 लाख रुपये बीमा राशि दिलाने, मृतक आश्रितों को शीघ्र नौकरी दिलाने, सभी संवर्गों का पुनर्गठन किए जाने, रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने, 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दिलाने, उच्च पदों पर तत्काल पदोन्नति करने का प्रस्ताव मांगा। साथ ही स्थानांतरण केवल स्वयं के अनुरोध पर करने का आश्वासन दिया। इस पर धरना एवं कार्य बहिष्कार कर समाप्त कर दिया गया। चौकी परिसर में किया हंगामा

ताजपुर: गांव स्थित दो दुकानदारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला चौकी पहुंचा, जहां पर चौकी प्रभारी के समक्ष दोनों पक्षों में वार्ता चल रही थी। तभी एक पक्ष किसी बात को लेकर आगबबूला हो गया। आरोप है कि उसने चौकी प्रभारी के समक्ष ही दूसरे पक्ष को आरपार की लड़ाई लड़ने की धमकी दी। पुलिस ने मामला शांत कराया। हालांकि, एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुटी है। उधर, इस हंगामे की वीडियो भी वायरल हो रही है।

chat bot
आपका साथी