किसानों की आवाज बनकर दिलाया उनका हक : राजेन्द्र ¨सह

बिजनौर : आजाद किसान यूनियन गठित होने के एक साल पूरे होने पर शुक्रवार को संगठन का स्था

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 10:10 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 10:10 PM (IST)
किसानों की आवाज बनकर दिलाया उनका हक : राजेन्द्र ¨सह
किसानों की आवाज बनकर दिलाया उनका हक : राजेन्द्र ¨सह

बिजनौर : आजाद किसान यूनियन गठित होने के एक साल पूरे होने पर शुक्रवार को संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र ¨सह ने कहा कि संगठन ने एक साल के कार्यकाल में किसानों की आवाज उठाकर उन्हें उनका हक दिलाया है।

शुक्रवार को राजमिलन बेंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिलकर मिठाई खिलाई। साथ ही सालभर के कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष चौधरी वीरेन्द्र ¨सह न प्रदेश संयोजक एमपी ¨सह ने कहा कि संगठन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण ¨सह, किसान मसीहा स्व. चौधरी महेन्द्र ¨सह की नीतियों पर चलते हुए किसानों को उनकी पहचान व उनका हक दिला रहा है। हाजी शकील अहमद की अध्यक्षता एवं मास्टर गिरिराज ¨सह के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला संयोजक हुकम ¨सह, मूला ¨सह, सुभाष काकरान, नीरू पहलवान, राजपाल ¨सह, अजयपाल, पवन, धर्मेन्द्र, रोहित, अमर ¨सह, बालमुकंद, ऋषिपाल, ओमपाल ¨सह, संजीव राठी, सतवीर पहलवान, राम¨सह, सतेन्द्र राठी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी