महर्षि दयानंद जयंती पर निकाली शोभायात्रा

नजीबाबाद : आर्य समाज आदर्शनगर और गुरुकुल आर्य कन्या विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि दयानंद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Feb 2017 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 25 Feb 2017 06:05 PM (IST)
महर्षि दयानंद जयंती पर निकाली शोभायात्रा
महर्षि दयानंद जयंती पर निकाली शोभायात्रा

नजीबाबाद : आर्य समाज आदर्शनगर और गुरुकुल आर्य कन्या विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि दयानंद की जयंती पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई।

रेलवे स्टेशन परिसर से शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे निकाली गई शोभायात्रा में महर्षि दयानंद इंटर कालेज ढाकी साधो, आर्य सुगंध संस्थान मुस्सेपुर एवं घासीराम आर्य विद्यालय साहनपुर के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। छात्र-छात्राओं ने बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं ब्रह्मा विष्णु महेश आदि नारे भी लगाए। शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। शोभायात्रा का नवीन गुप्ता, राहुल अग्रवाल, कपिल सर्राफ, डा.एसके जौहर, सुनील अग्रवाल एवं संजीव आर्य आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में संतोषबाला, ओमप्रकाश आर्य, डा.प्रियवंदा आर्य, जयपाल ¨सह आर्य व आचार्य इंद्रबंधु शास्त्री आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी