महिला की हत्या, शव गन्ने के खेत में डाला

महिला की हत्या कर शव गन्ने के खेत में डाला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 12:07 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 12:07 AM (IST)
महिला की हत्या, शव गन्ने के खेत में डाला
महिला की हत्या, शव गन्ने के खेत में डाला

महिला की हत्या, शव गन्ने के खेत में डाला

बिजनौर, जागरण टीम। महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। पुलिस मृतका की शिनाख्त में जुटी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव जहानाबाद निवासी जयपाल सिंह पुत्र रूपचंद सिंह का जहानाबाद-जलीलपुर मार्ग पर गन्ने का खेत है। बुधवार शाम कुछ लोगों ने उनके खेत में सड़क से करीब 20 मीटर अंदर एक महिला का शव पड़ा देखा। शव की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। सीओ सिटी अनिल सिंह और शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डाग स्क्वायड की टीम भी पहुंची और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। महिला के गले में रस्सी लिपटी मिली है। उसी से गला घोंटकर महिला की हत्या की गई है। महिला ने पीले रंग का सूट पहना है और उसकी उम्र करीब 30 साल है। देखने में शव एक दिन पुराना लग रहा है। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मृतका की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। ऐसा लग रहा है कि हत्या कहीं और करके शव खेत में डाला गया है।

chat bot
आपका साथी