मंत्रीमंडल विस्तार में बिजनौर का प्रतिनिधत्व तय

मंत्रीमंडल विस्तार में बिजनौर का प्रतिनिधत्व तय बिजनौरजेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में जिले की सियासत को चार चांद लगने की उम्मीद जगी है। मंत्री पद की दौड़ में जिले के एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया का नाम सबसे ऊपर है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 11:01 PM (IST)
मंत्रीमंडल विस्तार में बिजनौर का प्रतिनिधत्व तय
मंत्रीमंडल विस्तार में बिजनौर का प्रतिनिधत्व तय

मंत्रीमंडल विस्तार में बिजनौर का प्रतिनिधत्व तय

बिजनौर,जेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में जिले की सियासत को चार चांद लगने की उम्मीद जगी है। मंत्री पद की दौड़ में जिले के एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया का नाम सबसे ऊपर है।

जिले में भारतीय जनता पार्टी के पांच विधायक हैं। हालांकि नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन से एक सीट कम हो गई। पांच विधायकों वाले जिले में कोई मंत्री नहीं है। भाजपा ने पिछले साल चांदपुर तहसील के हिमपुर पृथ्या निवासी (वर्तमान पता धामपुर) अशोक कटारिया को एमएलसी बनाया था। एमएलसी बनने के बाद से अशोक कटारिया के मंत्रीमंडल में स्थान मिलने की कयासबाजी चल रही थी। जातिगत समीकरण के लिहाज से गुर्जर बिरादरी के कोटे से कटारिया का नाम सबसे आगे है। वह वर्ष 1990 में अखिल विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे। उन्होंने 1993 में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली से अर्थशास्त्र व समाज शास्त्र में स्नातक किया। संगठन में कार्यकुशलता के चलते वह 1994 में विभाग संगठन मंत्री मुरादाबाद रहे। 1996 में संगठन मंत्री मुरादाबाद, 1997 से 2000 तक विभाग संगठन मंत्री बरेली रहते हुए राजनीतिशास्त्र में स्नातकोत्तर किया। वर्ष 2001 में प्रदेश मंत्री बने। इसके बाद भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2013 में प्रदेश उपाध्यक्ष व 2016 में प्रदेश महामंत्री बने। इसके बाद विधान परिषद सदस्य चुने गए। स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानने वाले कटारिया एक अच्छे वक्ता है।

chat bot
आपका साथी