आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

स्योहारा में आपसी विवाद को लेकर गांव पितुपुरा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायर भी किया। इससे एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा दो लोग मारपीट में घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 07:03 PM (IST)
आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

बिजनौर, जेएनएन। स्योहारा में आपसी विवाद को लेकर गांव पितुपुरा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायर भी किया। इससे एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा दो लोग मारपीट में घायल हो गए। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

क्षेत्र के गांव पितुपुरा में शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। बताया गया है कि गांव निवासी जितेंद्र सिंह व सरदार सिंह के परिवार में काफी समय से विवाद चला आ रहा है। दो दिन पूर्व भी दोनों परिवारों में मारपीट की घटना हुई थी। आरोप है कि शुक्रवार को फिर उसी विवाद को लेकर सरदार सिंह के पुत्र सुमित व सोनू व दो अन्य लोगों ने जितेंद्र सिंह, उसके भाई महेश और बेटे प्रशांत के साथ मारपीट की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि सुमित ने जितेंद्र के घर के बाहर तमंचे से फायर कर दिया। इससे जितेंद्र सिंह के हाथ में गोली लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली। बाद में तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौड़ का कहना है कि दो परिवारों में काफी समय से रंजिश चली आ रही है। उसी को लेकर शुक्रवार को विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि गोली चलने का मामला प्रथम²ष्टया संदिग्ध लग रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने सुमित और उसके परिवार के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी