बेटे की राजनीति से नाराज पिता को आज है नाज

वक्त हमेशा एक सा नहीं रहता। इसके अर्थ बदलते रहते हैं। इसके मुताबिक अपनों का नजरिया भी। बताते हैं कि अशोक कटारिया के पिता उनके राजनीति में सक्रिय रहने से नाराज रहते थे लेकिन आज उन्हें बुलंदियों पर देखकर वह फूले नहीं समा रहे। कभी बेटे को राजनीति का सफर शुरू करने पर डांटने और नाराज रहने वाले पिता रुमाल सिंह आज अपने बेटे को इस मुकाम पर देखकर फूले नहीं समा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 06:24 AM (IST)
बेटे की राजनीति से नाराज पिता को आज है नाज
बेटे की राजनीति से नाराज पिता को आज है नाज

बिजनौर, जेएनएन।

वक्त हमेशा एक सा नहीं रहता। इसके अर्थ बदलते रहते हैं। इसके मुताबिक अपनों का नजरिया भी। बताते हैं कि अशोक कटारिया के पिता उनके राजनीति में सक्रिय रहने से नाराज रहते थे, लेकिन आज उन्हें बुलंदियों पर देखकर वह फूले नहीं समा रहे। कभी बेटे को राजनीति का सफर शुरू करने पर डांटने और नाराज रहने वाले पिता रुमाल सिंह आज अपने बेटे को इस मुकाम पर देखकर फूले नहीं समा रहे हैं। कक्षा चार में पढ़ने वाली अशोक कटारिया की बेटी आरोही घर का माहौल देखकर काफी उत्साहित दिखी।

नन्हीं आरोही को तो पता नहीं है कि पिता इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, वह तो आज भी पिता को भाजपा का प्रदेश महामंत्री ही बताती है। आरोही को दादा ने बताया कि अब पिता महामंत्री नहीं, सरकार में मंत्री बन चुके हैं, तो वह काफी खुश हुई। एमएलसी अशोक कटारिया के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने पर बुधवार को उनके घर और शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। कई स्थानों पर भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। वहीं धामपुर की रानीबाग कालोनी स्थित अशोक काटारिया के घर पर अलग ही उत्साह दिखा।

बुधवार को अशोक के घर में रिश्तेदारों और पड़ोसियों का हुजूम रहा। सुबह से उनके पिता रुमाल सिंह और अन्य परिजन टीवी के सामने से हटे ही नहीं। अपने बेटे की इस उपलब्धि पर पिता रुमाल सिंह पुराने दिनों को याद करते हुए भावुक हो गए। कहा कि जब अशोक धामपुर में अपने विद्यार्थी जीवन में राजनीति में उतरे तो वे बहुत नाराज हुए और उन्हें बहुत डांटा। वे कहते हैं कि उस समय उन्हें पता ही नहीं था कि उनका बेटा इस मुकाम पर भी पहुंचेगा। पत्नी को भी गर्व

अशोक कटारिया की पत्नी गायत्री देवी ने कहा कि उन्हें पति की उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने बताया कि पति घर पर कम समय दे पाते हैं, लेकिन बेटी व सभी से रोजाना फोन पर बात होती है। भाजपाइयों ने मनाया जश्न

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर अशोक कटारिया के मंत्री बनने पर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाई। साथ ही मुख्य बाजार में जुलूस भी निकाला। इस दौरान चेयरमैन राजू गुप्ता, नगर अध्यक्षक पुरुषोत्तम अग्रवाल, महेंद्र धनौरिया, अजय कुमार, उदित जैन, विवके राज सोनी, भूपेंद्र सैनी, राजेंद्र कात्यायन, प्रमोद अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सोनू बाल्मीकि,अशीष अग्रवाल और लवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी