स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कर 'स्मार्ट' होंगे बच्चे

ब्लाक आंकू (नहटौर) के प्राथमिक विद्यालय पाली में विद्यालय स्टाफ एवं ग्राम प्रधान के सहयोग के माध्यम से विद्यालय में स्मार्ट क्लाश का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद ने फीता काटकर किया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय स्टाफ को स्मार्ट क्लास के लिए बधाई दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:16 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 11:16 PM (IST)
स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कर 'स्मार्ट' होंगे बच्चे
स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कर 'स्मार्ट' होंगे बच्चे

जेएनएन, बिजनौर। ब्लाक आंकू (नहटौर) के प्राथमिक विद्यालय पाली में विद्यालय स्टाफ एवं ग्राम प्रधान के सहयोग के माध्यम से विद्यालय में स्मार्ट क्लाश का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद ने फीता काटकर किया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय स्टाफ को स्मार्ट क्लास के लिए बधाई दी।

न्याय पंचायत बुढनपुर के लिए सभी विद्यालय को स्मार्ट कक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुया सिंह ने किया। कार्यक्रम में महेश कुमार, बबीता, देवेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, पूजा मलिक, दिलावर सिंह, विपुल त्यागी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। -संस

मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम

बिजनौर : राजकीय बालिका इंटर कालेज बिजनौर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तृतीय चरण का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रतिमा माथुर एवं मंजू गुप्ता के साथ शिक्षक, अभिभावक संघ की अध्यक्षता ममता अग्रवाल रही। कार्यक्रम का संचालन रश्मि गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्या डा. निर्मला शर्मा ने महिलाओं के उत्थान के विषय में विस्तृत चर्चा की। मेहनत करने का दिया मंत्र

बिजनौर : वर्धमान कालेज बिजनौर में बुधवार को बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर सीएम जैन ने विद्यार्थियों से अनुशासन में रहने एवं कड़ी मेहनत करने का मंत्र दिया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट डा. जेके विश्वकर्मा ने नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न समितियों के विषय में विस्तार से बताया। शिक्षाशास्त्र विभाग से डा. रेशू शर्मा ने राष्ट्रीय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उच्च शिक्षा खंड का पाठ्यक्रम साझा किया। उन्होंने कहा कि नए पाठ्यक्रम से बच्चों को काफी फायदा होगा। डा. रेनू शर्मा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

chat bot
आपका साथी