शिकार करने गए युवक को गोली लगी, मौत

पुलिस ने गांव सबलगढ़ निवासी चार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 11:30 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 11:30 PM (IST)
शिकार करने गए युवक को गोली लगी, मौत
शिकार करने गए युवक को गोली लगी, मौत

शिकार करने गए युवक को गोली लगी, मौत

बिजनौर, जेएनएन। पुलिस ने गांव सबलगढ़ निवासी चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि चारों अपने एक साथी के साथ जंगल में अवैध शिकार के लिए गए थे, जहां शिकार पर चलाई गई गोली एक साथी को लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेरठ स्थित एक अस्पताल उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव सबलगढ़ निवासी फहीम की बहन की 14 मई को शादी थी। विवाह समारोह संपन्न होने पर 28 वर्षीय फहीम के साथ गांव का ही 45 वर्षीय अख्तर, 38 वर्षीय शमशीद, 35 वर्षीय हबीबुल और 40 वर्षीय हारुन गांव से सटे जंगल क्षेत्र में शिकार करने के लिए चले गए थे। पता चला है कि पांचों युवक शिकार को घेर रहे थे, तभी किसी युवक ने शिकार पर गोली चला दी। गोली हारुन को लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन ने उसे बिजनौर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन घायल हारुन को मेरठ ले गए, जहां अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को एक दिन बाद घटना की जानकारी मिली। एसआइ सत्येंद्र चौहान की तहरीर पर सबलगढ़ निवासी फहीम, अख्तर, शमशीद, हबीबुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी