संयुक्त प्रबंधक निदेशक ने लगाई अफसरों की क्लास

नजीबाबाद : डबल फाटक पर फोरलेन ओवरब्रिज निर्माण में बाधक बन रहे एक होटल को ना गिराए जाने से खफा सेतु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 10:14 PM (IST)
संयुक्त प्रबंधक निदेशक ने लगाई अफसरों की क्लास
संयुक्त प्रबंधक निदेशक ने लगाई अफसरों की क्लास

नजीबाबाद : डबल फाटक पर फोरलेन ओवरब्रिज निर्माण में बाधक बन रहे एक होटल को ना गिराए जाने से खफा सेतु निगम के संयुक्त प्रबन्ध निदेशक ने सहायक अभियंता समेत कई अन्य अफसरों की क्लास लगाई। वहीं उन्होंने दावा किया, कि अगस्त 2017 तक इस ओवरब्रिज से वाहनों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के संयुक्त प्रबन्ध निदेशक दिनेश चन्द वशिष्ठ मंगलवार को सुबह करीब दस बजे निर्माणधीन डबल फाटक ओवरब्रिज पर पहुंचे। यहां निगम के उप प्रबन्धक मनोज अग्रवाल ने उन्हें बताया कि निर्माण के दौरान इस मार्ग को बंद नहीं कराया जा सकता तथा न्यायालय में वाद भी लंबित है। वहीं एक होटल सहित कई प्रतिष्ठान भी निर्माण भी बाधक बन रहे है। वहीं उन्होंने देरी के लिए निर्माण सामग्री की कमी को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अभी तक ओवरब्रिज निर्माण में बाधक बन रहे होटल का कुछ हिस्सा नहीं गिराए जाने पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन की मदद से इस समस्या का स्थाई समाधान कराने की बात कही।

उन्होंने दावा किया कि प्रत्येक दशा में अगस्त 2017 तक इस ओवरब्रिज पर वाहनों का संचालन शुरू करा दिया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य परियोजना प्रबन्धक मुरादाबाद प्रवीण कुमार के साथ सेतु निगम के सभी अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि ओवरब्रिज निर्माण के दौरान तहसील मार्ग अस्थाई रूप से बंद होने की वजह से डबल फाटक के पूर्वी छोर आदर्शनगर समेत कई अन्य गांवों के लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी