होली के हुड़दंग में मस्त हुए हुरियारे

बिजनौर : बुरा न मानो होली है। रंगों के उत्सव में हर जगह खुशी और उल्लास का माहौल नजर आया। गुरुवार को

By Edited By: Publish:Thu, 05 Mar 2015 09:52 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2015 09:52 PM (IST)
होली के हुड़दंग में मस्त हुए हुरियारे

बिजनौर : बुरा न मानो होली है। रंगों के उत्सव में हर जगह खुशी और उल्लास का माहौल नजर आया। गुरुवार को शहर में जगह-जगह हुरियारे व बच्चे होली की मस्ती में सराबोर नजर आए। उन्होंने राहगीरों व बाइक सवार लोगों को रोककर खूब रंगा।

रंगों के पर्व पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी होली की मस्ती में झूमते नजर आए। हुरियारों की टोलियों ने शहर में खूब रंग बरसाया। शहर में नेहरू चौक, ढाली बाजार, शंकर बाजार, बजरिया बाजार समेत कई जगह बच्चे व युवा टोली बनाकर होली खेलते दिखाई दिए।

बाजार करने आए लोगों को भी उन्होंने नहीं बख्शा। शहर के प्रमुख मार्गो पर डीजे लगाकर होली के गीतों पर भी हुरियारे खूब झूमे।

chat bot
आपका साथी