संत समागम में दिया मानवता का संदेश

By Edited By: Publish:Sun, 15 Sep 2013 09:51 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2013 09:52 PM (IST)
संत समागम में दिया मानवता का संदेश

नजीबाबाद (बिजनौर): मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में हुए सद्भावना संत समागम में मानवता का संदेश दिया गया। टीला मंदिर के निकट एक हाल में हुए सद्भावना संत समागम में हरिद्वार से आई साध्वी ममता ने कहा कि गुरुदेव जी महाराज ज्ञान के दाता हैं। प्रत्येक जीव में परमात्मा का वास होता है। कोटद्वार से आए महात्मा विशेषानंद ने कहा कि चौरासी लाख योनियों के बाद मानव जीवन प्राप्त होता है। इस जन्म को पाने के बाद मानव की मुक्ति के लिए साधन तलाशने चाहिए।

मनुष्य को सदा मानवता के लिए कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से मनुष्य का भवसागर को पार हो जाता है। वहीं, साध्वी गौरा ने कहा कि मानव अज्ञानता के वशीभूत होकर मानव को क्षति पहुंचा रहा है, जो सरासर गलत है। मानव को मानव के लिए कार्य करने चाहिए, ताकि मानवता बनी रहे। इस मौके पर लक्ष्मी देवी, सुषमा, गुड़िया, जयसिंह, महेश आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी