सक्रिय हुए लकड़ी माफिया, उजड़ रही हरियाली

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) पर्यावरण को हरा भरा रखने के उद्देश्य से जहां शासन स्तर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 07:23 PM (IST)
सक्रिय हुए लकड़ी माफिया, उजड़ रही हरियाली
सक्रिय हुए लकड़ी माफिया, उजड़ रही हरियाली

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पर्यावरण को हरा भरा रखने के उद्देश्य से जहां शासन स्तर से अभियान चलाकर पौधरोपण कराया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सक्रिय लकड़ी माफिया हरियाली को उजाड़ने का काम करने में लगे हैं। पलक झपकते विशालकाय पेड़ों को धराशाई कर आरा मशीनों तक पहुंचा दिया जा रहा है लेकिन न तो पुलिस की नजर पड़ रही है न ही वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की। विशेषकर मोढ़, डीघ, औराई आदि क्षेत्रों में धडल्ले से कटाई का काम चल रहा है।

स्थिति यह है कि गांवों में आए दिन विशालकाय पेड़ों को धराशाई कर दिया जा रहा है। विभागीय तालमेल से चल रहे खेल के चलते कटाई में लगे लोग बेखौफ हैं। लोगों का आरोप है कि प्रति पेड़ हल्का के वनकर्मियों व पुलिस को बंधी बंधाई रकम मिल जाती है। इससे कोई ध्यान नहीं दिया जाता। इसका सहज अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पेड़ों की कटाई के साथ उसे ट्रैक्टर आदि पर लादकर आरा मशीनों तक पहुंचा दिया जाता है लेकिन रास्ते में रोकने टोकने वाला कोई नहीं दिखता। हरे पेड़ों की कटाई पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग विभागीय उच्चाधिकारियों से की गई है।

chat bot
आपका साथी