पीआरबी पुलिस पर पथराव से वाहन क्षतिग्रस्त, सिपाही घायल

??????? ?? ??????????? ???? ??? ?????? ?? ?????? ?? ????? ?? ?????? ?????? ????? ?? ?? ???? ?? ????? ?? ????? ?? ????? ?? ????? ???? ???? ??????????? ?? ??? ?? ???? ?????? ????? ????? ?? ??? ??? ????? ??? ?? ???

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:08 AM (IST)
पीआरबी पुलिस पर पथराव से वाहन क्षतिग्रस्त, सिपाही घायल
पीआरबी पुलिस पर पथराव से वाहन क्षतिग्रस्त, सिपाही घायल

जागरण संवाददात, गोपीगंज(भदोही): क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में रविवार को मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान वाहन जहां क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं सिपाही राजेश कुमार के सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होते ही एसपी रामबदन सिंह और एएसपी रविद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई। इस दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज को दिया।

गोपीगंज क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में शनिवार को देर रात आए तूफान से तालाब की भूमि पर लगा एक शीशम का पेड़ गिर गया था। रविवार को सुबह तालाब और आबादी की भूमि में स्थित पेड़ पर अपना-अपना हक जताते हुए एक पक्ष से राजमणि और दूसरे पक्ष की फूलदेई के बीच मारपीट हो गया। गांव के ही मृत्यंजय ने डायल-112 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रथम पक्ष के राजमणि आदि ने पुलिस टीम पर पथराव करने लगा। इससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान हेड कांस्टेबल राजेश कुमार को गंभीर चोटें आई। इस बीच अफरा-तफरी मच गई। पास-पड़ोस के लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से 10 लोगों के गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानंद राय ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जाएगी।

chat bot
आपका साथी