यूपी दिवस कल, होंगे विविध कार्यक्रम

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) जिला प्रशासन 24 जनवरी को यूपी दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 07:58 PM (IST)
यूपी दिवस कल, होंगे विविध कार्यक्रम
यूपी दिवस कल, होंगे विविध कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : जिला प्रशासन 24 जनवरी को यूपी दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच-पांच कलाकार, शिल्पकार, किसान, मजदूर, महिलाएं सम्मानित होंगी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए यह कार्यक्रम होगा। सीएमओ द्वारा कोविड-19 हेल्प डेस्क के साथ मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिग की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी