Bhadohi: सवालों के घेरे में 600 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिजों की गुणवत्ता,भारी वाहन गुजरने से निकलती है आवाज

लगभग चार साल पहले बने इन ब्रिजों पर वाहनों की आवाजाही सुचारू होती है तो किसी न किसी पिलर कर ज्वाइंट सस्पेंशन खराब हो जाता है। गोपीगंज के लगभग तीन किमी के पुल पर अब तक आठ से दस बार यह समस्या आई है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 25 May 2023 11:58 AM (IST) Updated:Thu, 25 May 2023 11:58 AM (IST)
Bhadohi: सवालों के घेरे में 600 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिजों की गुणवत्ता,भारी वाहन गुजरने से निकलती है आवाज
निर्माण पर लगभग 600 करोड़ खर्च कर दिया लेकिन बनने के बाद से ही दिक्कत आनी शुरू हो गई।

जागरण संवाददाता, भदोही : नेशनल हाईवे पर हंडिया से राजातालाब के बीच बने तीन ओवरब्रिजों की गुणवत्ता सवालों के घेरे में हैं। इनके निर्माण पर लगभग 600 करोड़ खर्च कर दिया लेकिन बनने के बाद से ही दिक्कत आनी शुरू हो गई।

एक-एक महीने तक इन पर आवागमन बंद हो जा रहा। कारण गोपीगंज में दो, हंडिया, बरौत में एक-एक स्थान पर भारी वाहन चलने से तेज आवाज आती है। इनके पिलर के ज्वाइंट सस्पेंशन खराब हो जा रहे। भारी वाहनों के चलने से सीमेंट के चप्पड़ टूटकर नीचे गिर रहे। इससे राहगीरों को हर समय खतरा बना रहता है।

लगभग चार साल पहले बने इन ब्रिजों पर वाहनों की आवाजाही सुचारू होती है तो किसी न किसी पिलर कर ज्वाइंट सस्पेंशन खराब हो जाता है। गोपीगंज के लगभग तीन किमी के पुल पर अब तक आठ से दस बार यह समस्या आई है। इसे ठीक करने के लिए हाईवे प्रशासन को एक-एक महीने तक आवागमन बंद करना पड़ता है।

इससे वाहन गुजरते हैं तो धड़ाम की आवाज आती है। बिना रुके चलने वाले वाहनों को महीने-महीने भर या तो हाईवे की एक लेन पर चलना पड़ रहा है या सर्विस रोड का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे इन बाजारों में महीनों तक लोगों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ता है। वर्तमान में तीनों ओवरब्रिज पर फिर से यह समस्या आ गई है।

भारी वाहनों के चलते यह समस्या आती है। फिलहाल यह समस्या उनके संज्ञान में नही है। फिर भी इसका सर्वे कराकर इसे ठीक करा दिया जाएगा।- पंकज मिश्र, परियोजना निदेशक, एनएच, हाईवे

गोपीगंज में बने लगभग तीन किमी के ओवर ब्रिज पर थाने के पास और बड़ी चौराहे पर प्रयागराज वाराणसी लेन पर वाहनों की आवाजाही से आवाज के साथ सीमेंट के चप्पड़ टूटकर नीचे गिर रहे हैं। इससे हर समय लोगों के घायल होने का खतरा बना रहता है। यही हाल बरौत व हंडिया के ओवरब्रिज का है।

chat bot
आपका साथी