तरुण बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री

जागरण संवाददाता भदोही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई भदोही की बैठक शुक्रवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 07:43 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 07:43 PM (IST)
तरुण बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री
तरुण बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री

जागरण संवाददाता, भदोही : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई भदोही की बैठक शुक्रवार को मेन रोड स्थित नगर अध्यक्ष कमलेश जायसवाल के व्यवसायिक प्रतिष्ठान में हुई। संगठन के रिक्त जिला महामंत्री पद के लिए तरुण शुक्ला के नाम की चर्चा हुई। सबकी सहमति के बाद महामंत्री का मनोनयन किया गया। माल्यार्पण कर उनको नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई। बैठक के दौरान दिवंगत महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता कर रहे रामसहाय जायसवाल ने संगठन के लिए एकजुट होकर काम करने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, गिरधारी जायसवाल, संजय जयसवाल, प्रिस गुप्ता, भगवती प्रसाद जायसवाल, संजय कुमार चौरसिया, दिलीप जायसवाल, राजेश जैन, संदीप कनोडिया आदि थे।

chat bot
आपका साथी