पांच मामलों में 10.64 लाख की समझौता राशि तय

विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को केनरा बैंक में लोक अदालत का आयोजन कर बैंक लोन रिकवरी के पांच मामलों का निस्तारण 10.64 लाख रुपये की समझौता राशि तय कर की गई। साथ ही मौके पर 64000 रुपये की वसूली की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jun 2019 06:33 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jun 2019 06:33 PM (IST)
पांच मामलों में 10.64 लाख की समझौता राशि तय
पांच मामलों में 10.64 लाख की समझौता राशि तय

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को केनरा बैंक में लोक अदालत का आयोजन कर बैंक लोन रिकवरी के पांच मामलों का निस्तारण 10.64 लाख रुपये की समझौता राशि तय कर की गई। साथ ही मौके पर 64,000 रुपये की वसूली की गई।

प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव आलोक कुमार यादव ने लोक अदालत की उपयोगिता के बारे में बताया। कहा कि इससे लोगों के मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर आसानी के साथ हो जाता है। लोगों का समय व पैसा दोनों बचता है। मुख्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने बैंक की ओर से संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। लाभ उठाने पर जोर दिया। इस मौके शाखा प्रबंधक शिवप्रकाश तिवारी, अमित गुप्ता व राधेकृष्ण श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी