राजस्व लिपिक के निलंबन की संस्तुति

तहसीलदार ज्ञानपुर यादवेंद्र यादव ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए राजस्व लिपिक अरुण कुमार श्रीवास्तव को निलंबित करने की संस्तुति की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Aug 2019 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 05:56 PM (IST)
राजस्व लिपिक के निलंबन की संस्तुति
राजस्व लिपिक के निलंबन की संस्तुति

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : तहसीलदार ज्ञानपुर यादवेंद्र यादव ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए राजस्व लिपिक अरुण कुमार श्रीवास्तव को निलंबित करने की संस्तुति की है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

ज्ञानपुर तहसील में तैनात राजस्व लिपिक को सालवेंसी में रिपोर्ट लगाने के एवज में 20 हजार घूस लेने के आरोप में वाराणसी एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभी तक लिखित कोई सूचना नहीं मिली है। जैसे ही रिपोर्ट आती है लिपिक को निलंबित कर दिया जाएगा। यह निलंबन की कार्रवाई उसी दिन से मानी जाती है जब से वह जेल चला जाता है।

-

कमिश्नरी तक जुडे़ हैं अरुण के तार

अपर जिलाधिकारी का जाली हस्ताक्षर बनाने के बाद अरुण श्रीवास्तव को भूलेख में तैनात कर दिया गया था। इसके दो-दो रिश्तेदार मंडलायुक्त विध्याचल मंडल के यहां लिपिक पद पर तैनात हैं। उनका तार भी सीधे इससे जुड़ा था। इसीलिए उसके खिलाफ कार्रवाई करने से अधिकारी जहमत नहीं उठाना चाहते थे। भूलेख के बाद उसे एलबीसी पटल दे दिया गया था। कुछ दिन बाद ही तहसील का सबसे मलाइदार पटल की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी