बढ़ेंगे धान खरीद के लिए क्रय केंद्र, थमेगी किसानों की दौड़

किसानों को लंबी दूरी न तय करनी पड़े। उन्हें नजदीक ही उचित मूल्य पर अपनी धान उपज को बेचने की सुविधा हासिल हो जाय 16 नई क्रय केंद्र खोलने को मंजूरी दे दी गई है। इससे अब केंद्रों की संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी। उधर कई केंद्रों पर अभी धान की आमद नहीं शुरू हो सकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 04:52 PM (IST)
बढ़ेंगे धान खरीद के लिए क्रय केंद्र, थमेगी किसानों की दौड़
बढ़ेंगे धान खरीद के लिए क्रय केंद्र, थमेगी किसानों की दौड़

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : किसानों को लंबी दूरी न तय करनी पड़े। उन्हें नजदीक ही उचित मूल्य पर अपनी धान उपज को बेचने की सुविधा हासिल हो जाय 16 नए क्रय केंद्र खोलने को मंजूरी दे दी गई है। इससे अब केंद्रों की संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी। उधर कई केंद्रों पर अभी धान की आमद नहीं शुरू हो सकी है।

मौसम की बेरुखी व तमाम झंझावातों को झेलते हुए अंतत: तैयार हुई खरीफ अभियान की प्रमुख फसल धान उपज को बेचने के लिए किसानों को किसी तरह की दिक्कत न झेलनी पड़े। उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य भी मिल जाय। शासन ने जिले में 86,900 मीट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य तय कर 22 क्रय केंद्र बनाने का निर्देश दिया था। हालांकि कई क्षेत्रों में निवासरत किसानों के यहां से क्रय केंद्रों की दूरी अधिक होने से और केंद्र खोलने की मांग की जा रही थी। किसानों की मांग को देखते हुए शासन ने पीसीएफ के पांच और केंद्र खोलने की अनुमति दी है तो खाद्य रसद के दो, एनसीसीएफ के पांच, नेफेड के चार केंद्र खोलने के लिए निर्देश दिए हैं। जिला विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने बताया कि नए केंद्रों को खोलने की तैयारी की जा रही है। बताया कि औराई व गोपीगंज स्थित मंडी समिति केंद्र पर धान की खरीद शुरू हो चुकी है। अब तक 30 मीट्रिक टन धान केंद्रों पर खरीदी जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी