कांग्रेस के लिए संजीवनी बनेंगी प्रियंका

पिछले ढाई दशक से सूबे की सत्ता में वापसी की राह देख रही कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी को मिलने के बाद कांग्रेस जनों में उत्साह भर गया है। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व का यह निर्यण पार्टी के लिए संजीवनी बनेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 12:08 AM (IST)
कांग्रेस के लिए संजीवनी बनेंगी प्रियंका
कांग्रेस के लिए संजीवनी बनेंगी प्रियंका

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : ढाई दशक से सूबे की सत्ता में वापसी की राह देख रही कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी को मिलने के बाद कांग्रेसजनों में उत्साह भर गया है। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय पार्टी के लिए संजीवनी बनेगी।

यूपी के रण के लिए सपा व बसपा के बीच हुए चुनावी गठबंधन के बाद कांग्रेस अगल-थलग पड़ती दिखाई पड़ रही थी। जबकि कयास लगाए जा रहे थे कि सपा व बसपा के साथ गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल रहेगी तो जीत ऐतिहासिक मिलेगी। हालांकि पिछले कई चुनावों के आए नतीजों के ²ष्टिगत सपा-बसपा गठबंधन के बाद जिले में कांग्रेस के लिए चुनावी राह को बेहद मुश्किल माना जा रहा था लेकिन प्रियंका गांधी को यूपी की कमान सौंपने के निर्णय को समय के साथ लिया गया बिलकुल सही निर्णय करार दिया जा रहा है। शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय को लेकर राजेश दुबे ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने प्रियंका गांधी को कमान सौंपकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। उनके सक्रिय राजनीति में आने का लाभ पार्टी को मिलेगा। आगामी चुनाव में पार्टी जोरदार प्रदर्शन करेगी। इसी तरह राजेंद्र कुमार दुबे राजन का कहना रहा कि यह निर्णय कांग्रेस के लिए बेहद सही है। जिला ही नहीं पूरा प्रदेश प्रियंका गांधी के नेतृत्व को देखना चाह रही थी। ऐसे में उन्हें यूपी की कमान सौंपा जाना सही समय पर उचित निर्णय कहा जा सकता है। इसका लाभ चुनाव में देखने को मिलेगा। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय से पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। पार्टी का यह निर्णय समयोचित है।

chat bot
आपका साथी