कामायनी की कपलिग खुलने से इंजन से अलग हुईं बोगियां

वाराणसी से लोकमान्य तिलक को जा रही अप कामायनी एक्सप्रेस की कपलिग खुलने से इंजन डिब्बों से अलग हो गया। इसके चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह है कि जिस समय उक्त घटना हुई ट्रेन की स्पीड बेहद कम थी वर्ना गंभीर घटना हो सकती थी। इस दौरान स्टेशन मास्टर को घटना से सूचित कर चालक ने कपलिग जोड़कर ट्रेन को आगे बढ़ाया। उधर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन डेढ़ घंटे लेट हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 08:36 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 08:36 PM (IST)
कामायनी की कपलिग खुलने से इंजन से अलग हुईं बोगियां
कामायनी की कपलिग खुलने से इंजन से अलग हुईं बोगियां

जासं, भदोही : वाराणसी से लोकमान्य तिलक को जा रही अप कामायनी एक्सप्रेस की कपलिग खुलने से इंजन और डिब्बे अलग हो गए। यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि रफ्तार कम होने से बड़ी घटना टल गई। स्टेशन मास्टर को सूचित कर चालक ने कपलिग जोड़कर ट्रेन को आगे बढ़ाया। उधर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन डेढ़ घंटे लेट हो गई।

कामायनी एक्सप्रेस अप गुरुवार को अपने निर्धारित समय से वाराणसी से रवाना हुई थी। इस दौरान भदोही-परसीपुर स्टेशन के मध्य मोरवा पुल पर काशन होने के कारण ट्रेन 10 से 15 किमी की गति से पास हुई। जैसे ही पुल से पास चालक ने गति बढ़ाना चाहा तो कपलिग खुल गई। इस दौरान इंजन 15 से 20 मीटर आगे निकल गया।

चालक के रहमान के अनुसार 4.57 बजे काशन क्लियर करने के बाद जैसे ही ट्रैक्शन लिया कपलर खुल गया। स्टेशन मास्टर को सूचित कर उसने कपलर दुरुस्त करने में जुट गया। कपलर जोड़ने व कंप्रेशर बनाने के बाद 5.32 बजे को भदोही की ओर बढ़ाया गया। उधर घटना की जानकारी होने के बाद कंट्रोल रूम ने स्टेशन अधीक्षक आलोक कुमार से मामले की पूरी छानबीन कर घटना की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बताया कि स्टेशन पर 5.47 बजे ट्रेन पहुंची। इस दौरान चालक ने मेमो देते हुए घटना का कारण बताया। कंट्रोल से हरी झंडी मिलने के बाद 6.20 बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। उधर ट्रेन में बैठे यात्रियों के चेहरे पर खौफ देखा गया। यात्रियों ने बताया कि जिस समय इंजन बोगी से अलग हुई लोग सहम गए।

chat bot
आपका साथी