मांस विक्रेताओं को चेताया, लीजिये लाइसेंस

अधिशासी अधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे ने ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान मांस विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 05:26 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 05:26 PM (IST)
मांस विक्रेताओं को चेताया, लीजिये लाइसेंस
मांस विक्रेताओं को चेताया, लीजिये लाइसेंस

जासं, ज्ञानपुर(भदोही): अधिशासी अधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे ने ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान मांस विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। हिदायत दी कि बगैर लाइसेंस दुकान संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक सप्ताह के अंदर लाइसेंस प्राप्त कर लें। अन्यथा दुकान संचालन पर रोक लगा दी जाएगी।

ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर बगैर लाइसेंस अवैध रूप से मांस की दुकान संचालित की जा रही हैं। खुले में मांस की बिक्री पर लगी रोक के बाद भी मनमानी तरीके से दुकान खोले जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी रविवार को भ्रमण कर दुकानदारों को चेतावनी दी। साथ ही दुकानदारों को नोटिस जारी करने का निर्देश लाइसेंस कर्मी को दिया।

chat bot
आपका साथी