वसूली में फिसड्डी अधिकारियों को दी चेतावनी

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने वसूली में फिसड्डी अधिकारियों को चेतावनी दी है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 08:53 PM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2020 08:53 PM (IST)
वसूली में फिसड्डी अधिकारियों को दी चेतावनी
वसूली में फिसड्डी अधिकारियों को दी चेतावनी

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने वसूली में फिसड्डी अधिकारियों को चेतावनी दी है। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों का पंजीकरण कराया जाए। आबकारी विभाग की वसूली कम होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही अवैध शराब की तस्करी और गोदामों पर छापामारी करने का निर्देश दिया। पेड़ कटान को रोकने, अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। स्टांप वसूली कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सिचाई, नलकूप, बाट-माप, मंडी समिति, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों की समीक्षा की। डग्गामार वाहनों को रोकने का निर्देश सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को दिया। इस मौके पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह,अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा,एसडीएम ज्ञानपुर कविता मीना, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार आदि थे। दुराचार पर लगाएं अंकुश

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि नाबालिग बालिकाओं के साथ हो रही दुराचार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में चेताया कि फर्जी तहरीर से दुराचार आरोपितों को रिहा न किया जाए और न मुकदमा भी दर्ज न किया जाए। कहा कि प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह में सभी थानों चौकियों पर गठित कमेटी की बैठक आयोजित कराई जाए। समिति में शिक्षा विभाग की अध्यापिका, स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता तथा बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सदस्य हैं। पीड़ित लाभाíथयों को रानी लक्ष्मीबाई योजना से लाभान्वित कराने का निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिया। इस मौके पर एसपी रामबदन सिंह, बीएसए अमित कुमार, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी