कोहरे से कांपे लोग, धूप ने दी राहत

कोहरे ने भी रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सुबह काफी देर तक छाए रहे घने कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने जहां लोगों को कंपा दिया तो दिन में हुई धूप ने राहत प्रदान की। वैसे ठंड व गलन में कोई कमी नहीं आ सकी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 07:45 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 07:45 PM (IST)
कोहरे से कांपे लोग, धूप ने दी राहत
कोहरे से कांपे लोग, धूप ने दी राहत

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : कोहरे ने भी रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सुबह काफी देर तक छाए रहे घने कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने जहां लोगों को कंपा दिया तो दिन में हुई धूप ने राहत प्रदान की। वैसे ठंड व गलन में कोई कमी नहीं आ सकी है। कोहरे व गलन के चलते लोगों की सुबह व शाम जहां अलाव के सहारे कट रही है तो रोजमर्रा के काम-काज प्रभावित हो रहे हैं।

कड़ाके की ठंड व गलन का सिलसिला तो चल ही रहा है। गुरुवार की रात से कोहरा भी शुरू हो गया। आलम यह रहा कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ठंड व गलन से लोग बेहाल हो उठे। हालांकि पूर्वाह्न बाद खिली अच्छी धूप से लोगों ने कुछ राहत तो महसूस किया लेकिन गलन व ठंड में कोई खास कमी नहीं आ सकी। उधर कोहरे व ठंड के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त होने के साथ लोगों के जरूरी काम-काज भी प्रभावित रहें। उधर कोहरे के चलते वाहन चालक रात के साथ सुबह काफी देर तक हेडलाइट के सहारे आगे बढ़ते देखे गए।

-------

स्टेशन व वाहन स्टैंडों पर ठिठुरते रहे लोग

- कोहरे के साथ ठंड व गलन के चल रहे दौर में रेलवे स्टेशन व वाहन स्टैंडों पर अलाव की व्यवस्था न होने से यात्री ठिठुरते रहे। विशेषकर रेलवे स्टेशन पर सुबह सबेरे पहुंचे यात्री कोहरे के बीच कांपते हुए ट्रेनों का इंतजार करते देखे गए। इसी तरह नगर व बाजारों में भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नदारद है जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

chat bot
आपका साथी