खेलते खेलते कुएं में गिरी पांच वर्षीय मासूम, मौत

कोतवाली अंतर्गत मोढ़ चौकी क्षेत्र के मकनपुर गांव में शनिवार को खेलते खेलते एक पांच वर्षीय बच्ची कुएं में गिर गई। बच्ची कुएं में कब गिरी यह कोई देख सका था। उधर काफी देर के बाद जब बच्ची नही दिखाई पड़ी तो खोजबीन शुरू हुई। आशंकावश कुएं में देखा गया तो लोगों के होश उड़ गए। बच्ची का शव उतराया देख परिजनों में हड़कंप मच गया। हालांकि बच्ची की मौत हो चुकी थी बावजूद इसके लोग राजकीय अस्पताल एमबीएस पहुंचे। हालांकि चिकित्सक ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 06:47 PM (IST)
खेलते खेलते कुएं में गिरी पांच वर्षीय मासूम, मौत
खेलते खेलते कुएं में गिरी पांच वर्षीय मासूम, मौत

जागरण संवाददाता, मोढ़ (भदोही) : कोतवाली अंतर्गत मोढ़ चौकी क्षेत्र के मकनपुर गांव में शनिवार को खेलते खेलते एक पांच वर्षीय बच्ची कुएं में गिर गई। बच्ची कुएं में कब गिरी यह कोई नहीं देख सका था। उधर काफी देर के बाद जब बच्ची नही दिखाई पड़ी तो खोजबीन शुरू हुई। आशंकावश कुएं में देखा गया तो लोगों के होश उड़ गए। बच्ची का शव उतराया देख परिजनों में हड़कंप मच गया। लोग बच्ची को लेकर राजकीय अस्पताल एमबीएस पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मकनपुर गांव निवासी श्यामलाल दुबे की आठ पांच वर्षीय ज्ञानवी घर के पास ही खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पास ही कुएं तक चली गई और गिर गई। उधर काफी देर तक जब परिजनों को ज्ञानवी नजर नहीं आई तो खोजबीन शुरू हुई। बताते हैं कि उसकी चप्पल कुएं के पास देख लोगों को आशंका हुई। कुएं में झांका गया तो शव उतराया देख लोगों के होश उड़ गए। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया तथा उसे लेकर आनन फानन राजकीय अस्पताल पहुंचे।

chat bot
आपका साथी