फसल के बीच मनाया प्रक्षेत्र दिवस

जासं महराजगंज (भदोही) : विकास खंड औराई के डुढांव गांव में कृषि विज्ञान केंद्र बेजवा के तत्वावधान में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 06:38 PM (IST)
फसल के बीच मनाया प्रक्षेत्र दिवस
फसल के बीच मनाया प्रक्षेत्र दिवस

जासं महराजगंज (भदोही) : विकास खंड औराई के डुढांव गांव में कृषि विज्ञान केंद्र बेजवा के तत्वावधान में सरसों फसल के बीच सोमवार को प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया। विशेषज्ञों ने गांव निवासी मातबर सिंह के खेत में बोई गई आरएच 749 प्रजाति के सरसों की विशेषता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक अरविद कुमार सिंह ने उक्त प्रजाति के सरसों फसल की सराहना करते हुए आगामी सीजन में किसानों को बोआई कर लाभ लेने पर जोर दिया। केंद्र के कृषि प्रसार विशेषज्ञ डा. आरपी चौधरी ने फसल के प्रजाति की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही किसानों को तकनीकी ढंग से खेती करने के बारे में जानकारी दी। केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ डा. एके चतुर्वेदी ने भी किसानों को खेती की जानकारी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान थे।

chat bot
आपका साथी