महिलाओं में वितरित किया वस्त्र

जासं सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 06:38 PM (IST)
महिलाओं में वितरित किया वस्त्र
महिलाओं में वितरित किया वस्त्र

जासं, सुरियावां : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्लाक प्रमुख अनिरुद्ध कुमार त्रिपाठी ने मरीजों में फल वितरित किया। कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर दुनिया में दूसरा कोई पुनीत कार्य नहीं है। प्रत्येक सोमवार को फल व वस्त्र वितरण कार्यक्रम को लेकर अस्पताल परिसर के बाहर जरूरतमंदों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल के बाहर उपस्थित गरीब महिलाओं में वस्त्र वितरित किया। कहा कि देश में महिलाओं के स्वावलंबी होने पर ही राष्ट्र की तरक्की है। कार्यक्रम में अधीक्षक डा. आरबी पाठक, नागेश कुमार उपाध्याय, श्यामधर शुक्ला आदि थे।

chat bot
आपका साथी