श्रीराम के राज्याभिषेक से अयोध्यावासी हर्षित

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) गोपीगंज क्षेत्र के छतमी गांव में आयोजित रामलीला के अंतिम ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 05:34 PM (IST)
श्रीराम के राज्याभिषेक से अयोध्यावासी हर्षित
श्रीराम के राज्याभिषेक से अयोध्यावासी हर्षित

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : गोपीगंज क्षेत्र के छतमी गांव में आयोजित रामलीला के अंतिम दिन लंका विजय प्राप्त करने के पश्चात अयोध्या में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने पुष्प वर्षा कर चारो भाइयों की आरती उतारी।

लंका विजय की जानकारी मिलते ही अयोध्या नगरी के प्रजा की खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहा। चौदह वर्षो से इंतजार में बैठे भाई भरत भी झूमने लगे। भगवान के अयोध्या आने की खबर जैसे ही मिली की नगर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया। गलियों और सड़कों को आकर्षक ढंग से सजा दिया गया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के साथ पवनसुत हनुमान जैसे ही अयोध्या नगरी में प्रवेश करते ही छतों से महिलाएं पुष्पवर्षा करने लगीं। महमह करती गलियों में उपस्थित जन समूह भगवान को देख भावुक हो जा रहे थे। अधिसंख्य की आंखे भर आईं तो कुछ लोग अपने आंसू को नहीं रोक सके। वनवास के बाद प्रभु श्रीराम का अयोध्या आगमन हुआ। विधि-विधान से राज सिंहासन पर विराजे। राज्याभिषेक के मनोहारी दृश्य को देखने के लिए अवधवासियों के साथ देवलोक भी अकुलाया रहा। गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से श्रीराम ने दरबार में उपस्थितजनों का सिर झुकाकर अभिवादन किया। जयघोष गूंजा और प्रभु राज सिंहासन पर आरुढ़ हुए। इसके पश्चात महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक लालबाबा, अशोक कुमार पांडेय बच्चन, राजेंद्र पाठक, राजबली उपाध्याय, मुन्ना पांडेय, बादल पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी