व्यापारी की हत्या पर फूटा गुस्सा

महराजगंज में चावल व्यापारी की नृशंस हत्या को लेकर गोपीगंज बाजार में भी व्यापारियों का आक्रोश भड़क उठा। शनिवार को व्यापार मंडल के नेतृत्व में नगर के छोटी चौराहे पर आरोपितों की गिरफ्तारी और मुआवजा दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 06:00 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 06:00 PM (IST)
व्यापारी की हत्या पर फूटा गुस्सा
व्यापारी की हत्या पर फूटा गुस्सा

जासं, गोपीगंज (भदोही) : महराजगंज में चावल व्यापारी की नृशंस हत्या को लेकर गोपीगंज बाजार में भी व्यापारियों का आक्रोश भड़क उठा। शनिवार को व्यापार मंडल के नेतृत्व में नगर के छोटी चौराहे पर आरोपितों की गिरफ्तारी और मुआवजा दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, महामंत्री दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि व्यापारी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। सुरक्षा को लेकर कई बार एसपी से मिले लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। डीएम ने व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस तत्काल मुहैया कराने की मांग की गई। आरोप लगाया कि सुरियावां, चौरी, गोपीगंज, देवनाथपुर सहित कई स्थानों पर व्यापारियों के साथ हत्या, लूट व छिनैती की घटनाएं घट चुकी हैं। ऐसे में व्यापारियों का व्यापार अब सुरक्षित नहीं रह गया है। प्रदर्शन करने वालों में डा. कृष्ण कुमार गुप्ता, मुकुंद लाल ऊमर, संजय मिश्र, गौरव गुप्ता, विनीत मिश्र, सोनू अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, मोहन मुरारी बरनवाल व संतोष मोदनवाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी