कालीन नगरी में श्रद्धा के साथ मना भैयादूज का पर्व

जागरण संवाददाता भदोही भारतीय संस्कृति श्रद्धा व आस्था से जुड़े भैया दूज का पर्व कालीन नगरी मे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 01:32 AM (IST) Updated:Tue, 17 Nov 2020 01:44 AM (IST)
कालीन नगरी में श्रद्धा के साथ मना भैयादूज का  पर्व
कालीन नगरी में श्रद्धा के साथ मना भैयादूज का पर्व

जागरण संवाददाता, भदोही : भारतीय संस्कृति, श्रद्धा व आस्था से जुड़े भैया दूज का पर्व कालीन नगरी में सोमवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने व्रत धारण कर भाईयों की सलामती के लिए घर व मंदिरों मे दर्शन पूजन किया। साथ ही भाइयों की आरती उतारी गई। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दिकी के पंचभैया स्थित आवास पर पहुंच कर हिदू बहनों ने उनकी आरती उतार लंबी उम्र की कामना की।

भैया दूज के मौके पर बहनों ने व्रत का पारण किया। इस दौरान नगर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधि विधान के साथ सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन किया गया। बहनों ने भाईयों के घर जाकर उनको तिलक लगाया और आरती की। साथ ही लंबी उम्र के लिए कामना की गई। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यही हमारे देश की संस्कृति व सभ्यता है। उन्होंने बहनों के मान-सम्मान व स्वाभिमान के रक्षा का संकल्प लिया। इसे लेकर सभी बहनों में काफी खुशी रही। अनीता गुप्ता, रुक्मिणी जायसवाल, अन्नपूर्णा देवी, रिकी देवी, रूपा ने आरती उतारने के बाद उन्हें मिठाई खिलाया। इस मौके पर विनोद यादव, राजेश गुप्ता आदि थे।

------------

खिलाड़ियों ने सजाया काशी चक मैदान

जागरण संवाददाता, खमरिया (भदोही) : नगर के समीप स्थित काशी चक खेल मैदान को खिलाड़ियों ने दीपदान कर सजाया। मैदान पर जुटकर विभिन्न खेलों में अपनी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले खिलाड़ियों ने दीपावली के मौके पर पूरे मैदान को सैकड़ों दीप जलाकर जगमग कर दिया। एक साथ जले दीपों से निखरी मैदान के छटां ने सभी का मन मोह लिया। सभी ने पूरे हर्ष के साथ पर्व को मनाया।

chat bot
आपका साथी