तय प्रकाशन की पुस्तकों से ही कराएं पठन-पाठन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2017-18 में हाईस्क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 12:16 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2017 12:16 AM (IST)
तय प्रकाशन की पुस्तकों से ही कराएं पठन-पाठन
तय प्रकाशन की पुस्तकों से ही कराएं पठन-पाठन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2017-18 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाओं में पढ़ाई जाने वाली विभिन्न विषय की पुस्तकों के लिए प्रकाशकों का नाम तय कर दिया गया है। शासन तय की गई प्रकाशन के अतिरिक्त कोई पुस्तक न पढ़ाई जाय।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम शंकर वर्मा ने समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता व मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते हुए यह जानकारी दी है। बताया कि शासन की निर्धारित नीति के अनुसार हाईस्कूल (कक्षा नौ व दस) स्तर पर ¨हदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, प्रारंभिक गणित, सामाजिक विज्ञान व विज्ञान विषय एवं इंटरमीडिएट की ¨हदी, अंग्रेजी, गणित एवं अर्थशास्त्र विषयों की पाठ्य पुस्तकों के लिए प्रकाशन के नाम तय किए गए हैं। विद्यालयों में तय प्रकाशकों की पुस्तकें ही चलाई जाय।

chat bot
आपका साथी