धान खरीद को लेकर डीएम ने अफसरों पर कसा शिकंजा

ज्ञानपुर (भदोही) : जिलाधिकारी सुरेश कुमार ¨सह ने शुक्रवार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीद वर्ष 2016-

By Edited By: Publish:Fri, 30 Sep 2016 09:27 PM (IST) Updated:Fri, 30 Sep 2016 09:27 PM (IST)
धान खरीद को लेकर डीएम ने अफसरों पर कसा शिकंजा

ज्ञानपुर (भदोही) : जिलाधिकारी सुरेश कुमार ¨सह ने शुक्रवार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीद वर्ष 2016-17 की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही विपणन निरीक्षकों को दायित्वों का बोध कराया। चेताया कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आगामी नवंबर से जिले में धान खरीद शुरू हो जाएगी। केंद्रों पर किसानों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। शासन ने धान खरीद करने के लिए बीस हजार एमटी का लक्ष्य दिया है। निर्धारित मूल्य सीधे किसानों के खाते में भेजा जाए। धान क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में कुल नौ केंद्र खोले जाएंगे। इसमें विपणन के भदोही, औराई, सुरियावां, गोपीगंज, डीघ के हाट गोदाम और पीसीएफ के पिलखिनी, ज्ञानपुर, पाली, कलापुर, शेरपुर में स्थित साधन सहकारी समिति पर बनेंगे। सभी केंद्रों पर किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बोरी, झन्ना, पंखा आदि की व्यवस्था कर ली गई है। किसानों को धान का मूल्य उनके खाते में सीधे भेजा जाता है। सभी क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी जगदीश ¨सह, सुरेंद्र चौधरी, विनय कुमार दुबे, रामकृष्ण पांडेय, दिवाकर गर्ग आदि रहे।

chat bot
आपका साथी