सुरक्षा की रही चाक चौबंद व्यवस्था

सुरियावां (भदोही) : ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त रहा। स्थानीय खंड विकास कार्यालय के चारों

By Edited By: Publish:Sun, 07 Feb 2016 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2016 09:45 PM (IST)
सुरक्षा की रही चाक चौबंद व्यवस्था

सुरियावां (भदोही) : ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त रहा। स्थानीय खंड विकास कार्यालय के चारों तरफ दो सौ मीटर की परिधि में बैरिके¨डग की गई थी। तो चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती रही। उस परिधि में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को छोड़ अन्य लोगों का प्रवेश वर्जित था। उधर लोग परिणाम जानने को व्यग्र देखे गए।

डीएम प्रकाश ¨बदु तथा पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी एपी ¨सह की देख-रेख में सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था रही। भदोही-दुर्गागंज मार्ग को पुलिस ने जहां बंद कर दिया था, वहीं संदिग्धों की तलाशी भी ली गई। मतदान हेतु पहुंचे बीडीसी को भी गहन जांच पड़ताल से होकर गुजरना पड़ा।

सख्ती के चलते राहगीरों, दो पहिया व चार पहिया वाहन स्वामियों को आवागमन में मुसीबत का सामना करना पड़ा। लाख मिन्नत के बावजूद पुलिस के जवान किसी को जाने नहीं दे रहे थे। इतना ही नहीं, ब्लाक व आस-पास के परिक्षेत्र की दुकानों को भी बंद करा दिया गया था। उधर अंदर क्या चल रहा है, इसकी जानकारी लेने के लिए समर्थक बाहर व्यग्र दिखाई दिए। पुलिस द्वारा खदेड़ने के बावजूद लोग बैरिके¨डग के पास जमा हो जाते थे। बहरहाल सकुशल मतदान तथा परिणाम आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी