12,106 प्रवासियों के खाते में भेजे 1.21 करोड़

लॉकडाउन में महानगरों से घर आने वाले 12106 प्रवासियों के खाते में 1.21 करोड़ रुपये भेज दी गई जबकि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 11:33 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 06:05 AM (IST)
12,106 प्रवासियों के खाते में भेजे 1.21 करोड़
12,106 प्रवासियों के खाते में भेजे 1.21 करोड़

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : लॉकडाउन में महानगरों से घर आने वाले 12,106 प्रवासियों के खाते में 1.21 करोड़ रुपये भेज दी गई जबकि 800 लोगों को वापस होने पर आर्थिक मदद का लाभ नहीं दिया गया। इसके पहले 10,425 प्रवासियों के खाते में एक करोड़ रुपये भेजी जा चुकी है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना तैयार की जा रही है।

लॉकडाउन के दौरान जिले में बीते दिनों महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात प्रदेश से करीब 50 हजार प्रवासियों का आगमन हुआ है। सरकार ने प्रत्येक प्रवासियों को एक हजार रुपये और 15 दिन का खाद्य किट देने की व्यवस्था किया था। पहली सूची में 10,425 प्रवासियों के खाते में एक करोड़ रुपये भेजा जा चुका है। इस बीच संज्ञान में आया कि बड़ी संख्या में प्रवासी महानगरों को लौट रहे हैं। शासन की ओर से ऐसे लोगों को चिह्नित कर सूची से बाहर करने को कहा गया। 800 प्रवासियों के नाम को सूची से बाहर निकाल दिया गया। इसके साथ ही 12,106 प्रवासियों के खाते में एक हजार रुपये की दर से 1.21 लाख रुपये भेज दिया गया है। प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराना चुनौती

लॉकडाउन में उद्योग धंधे बंद हो गए। बड़ी संख्या में लोग महानगर छोड़कर गांव लौट आए हैं। 25 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया गया था। बारिश होने के कारण वह भी बंद हो गया है। श्रम विभाग और सेवायोजन विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को रोजगार मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया गया था। महानगरों से घर वापस हुए धीरे-धीरे दो माह से अधिक का समय बीत गया लेकिन किसी को काम नहीं मिल पाया। उनके पास जो खाने के लिए था वह भी खत्म हो गया। अब वह रोजगार के तलाश में भटक रहे हैं। कुछ तो दुकान आदि खोलकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी