मारपीट में तीन महिला समेत 12 घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजातपुर में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। रविवार को भूमि संबंधी मामले में कहासुनी से शुरु हुआ मामला इतना तूल पकड़ लिया कि देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। गांव में दो पक्षों में लम्बे समय से भूमि विवाद चल रहा है। बारिश में एक पक्ष का विवादित भूमि में स्थित मड़हा गिर गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 07:42 PM (IST)
मारपीट में तीन महिला समेत 12 घायल
मारपीट में तीन महिला समेत 12 घायल

जासं, गोपीगंज (भदोही) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजातपुर में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। रविवार को भूमि संबंधी मामले में कहासुनी से शुरू हुआ मामला इतना तूल पकड़ लिया कि देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। गांव में दो पक्षों में लम्बे समय से भूमि विवाद चल रहा है। बारिश में एक पक्ष का विवादित भूमि में स्थित मड़हा गिर गया था। दोबारा मड़हा रखने लगे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मना किया। जिससे विवाद गहरा गया। घटना में विनय तिवारी, मलय तिवारी, अजय तिवारी, दीपक तिवारी, आशु तिवारी व दूसरे पक्ष से संतोष कुमार यादव, जिवधर यादव, शिव शंकर यादव, करुणा देवी, मुन्नी देवी, सर्वेश कुमार व सुमन यादव घायल हो गईं। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना की गंभीरता को देख गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी