होली गीतों से गूंज उठा प्रेक्षागृह

By Edited By: Publish:Mon, 08 Apr 2013 07:43 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2013 07:44 PM (IST)
होली गीतों से गूंज उठा प्रेक्षागृह

अनपरा(सोनभद्र): होलिया में उड़े रे गुलाल, जा रे हट नटखट, होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे और होली खेले रघुबीरा जैसे गीत एवं नृत्य ने रेनूपावर प्रेक्षागृह में खूब रंग जमाया। मौका था दिशिता महिला मंडल रेनूसागर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का। उत्साह से लबरेज दिशिता महिला मंडल की सदस्याओं ने गीत, संगीत, नृत्य का जोरदार प्रदर्शन किया। कुछ समय के लिए ऐसा लगा जैसे प्रेक्षागृह ने बृज का रूप धारण कर लिया है। इस अवसर पर सदस्याओं को मजेदार और आकर्षक टाईटिल्स से भी नवाजा गया। सह सचिव भारती सिंह एवं सांस्कृतिक सचिव रितु गुप्ता द्वारा बड़े ही रोचक ढंग से टाईटिल पढ़े गए। दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना गुप्ता ने सभी सदस्याओं को होली की बधाई देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सचिव गुंजन केसरी द्वारा किया गया। अंत में सभी सदस्याओं ने जमकर होली के गीतों पर समूह नृत्य किया तथा एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली की बधाईयां दी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी