यूपी दिवस पर जिले में बहेगी सुरों की बयार

बस्ती मंडल में 22 जनवरी को होगी प्रतियोगिता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 06:07 AM (IST)
यूपी दिवस पर जिले में बहेगी सुरों की बयार
यूपी दिवस पर जिले में बहेगी सुरों की बयार

बस्ती : उत्तर प्रदेश दिवस पर बस्ती जिले में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने यह जानकारी देते हुए बताया यूपी दिवस पर बस्ती में भोजपुरी व अवधी गायक कलाकार अपने सुरों से महफिल सजाएंगे। बस्ती मंडल की प्रतियोगिता 22 जनवरी को होगी।

प्रतियोगिता में केवल उत्तर प्रदेश के ही कलाकार शामिल होंगे। डीएम ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बस्ती मंडल में अवधी, भोजपुरी में गायन की विधा भी शामिल है। इसमें संस्कृति, पर्यटन और सूचना विभाग सहित राज्य सरकार, जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के तीन पत्र प्रस्तुत करने वाले सांस्कृतिक दल ही भाग लेंगे। इसका उन्हें प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। गायन दल में न्यूनतम छह सदस्य तथा अधिकतम आठ सदस्य होंगे। उन्होंने बताया प्रथम स्थान प्राप्त दल को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा। समिति का निर्णय अंतिम रहेगा। समिति में मंडलायुक्त की ओर से नामित अपर आयुक्त, एडीएम सहित तीन सदस्य जो कला क्षेत्र के विशेषज्ञ होंगे तथा संस्कृति विभाग द्वारा नामित अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि समिति दल द्वारा प्रस्तुत 20 मिनट के कार्यक्रम का मूल्यांकन करेगी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक दल 20 जनवरी तक निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकते हैं। जिला सूचना कार्यालय में आवेदन जमा होंगे।

chat bot
आपका साथी