महिला पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव में 28 अक्टूबर की शाम शिकार के चक्कर में महिला को गोली लग गई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 10:46 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 10:46 PM (IST)
महिला पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
महिला पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

बस्ती: दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव में 28 अक्टूबर की शाम शिकार के चक्कर में महिला को गोली मारने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि उस दिन शाम सात बजे शिकार करने के लिए एक युवक ने गोली चलाई थी। जिससे एक महिला बरखा यादव घायल हो गई थी। रविवार की दोपहर दो बजे एसआइ प्रमोद यादव, एसआइ परशुराम ¨सह व श्याम सुंदर ने मुखबिर की सूचना पर भिऊरा तिराहे से सदाकत हुसैन व इलिया ऊर्फ सफिउल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। इलिया ऊर्फ सफिउल्ला की निशानदेही पर आरोपित के घर से बारह बोर लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार बैरागल गांव के कुछ लोग शिकार के लिए बंदूक से फायर किए थे बंदूक से निकली गोली घर से कुछ दूरी पर टहल रही छोटका पुरवा की बरखा देवी के दोनों पैरों में घुटने से नीचे गोली लगी थी। घायल महिला के पति राजेंद्र यादव की तहरीर पर बैरागल गांव निवासी सदाकत हुसैन व अज्ञात के खिलाफ धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश कर रही थी। भिऊरा तिराहे से दोनों आरोपित गिरफ्तार किए गए।।

chat bot
आपका साथी