दीपावली व छठ पर्व पर रोडवेज ने की तैयारी

दीपावली और छठ पर्व से निपटने को अभी से परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुदूर से घर आने और जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल व्यवस्था होगी। अतिरिक्त रोडवेज बसों को लगाने का फैसला किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 06:24 AM (IST)
दीपावली व छठ पर्व पर रोडवेज ने की तैयारी
दीपावली व छठ पर्व पर रोडवेज ने की तैयारी

बस्ती : दीपावली और छठ पर्व से निपटने को अभी से परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुदूर से घर आने और जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल व्यवस्था होगी। अतिरिक्त रोडवेज बसों को लगाने का फैसला किया गया।

प्रबंध निदेशक डा. राजशेखर ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र लिखकर कहा है कि दिल्ली, कानपुर, मेरठ, लखनऊ समेत अन्य क्षेत्रों के लिए दीपावली व छठ पर्व में अतिरिक्त बसें संचालित कराएं, ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सकें। निगम ने 25 अक्टूबर से 3 नंवबर तक विशेष प्रोत्साहनराशि योजना लागू की है। इस दौरान 10 दिनों तक नियमित ड्यूटी करने पर चालकों, परिचालकों को एकमुश्त प्रोत्साहन स्वरूप 4000 रुपये दिए जाएंगे। संविदा चालकों और परिचालकों को तय किमी ग्रामीण क्षेत्रों में 300, उप नगरीय क्षेत्रों व नोएडा क्षेत्रों में 250 किमी से अधिक अर्जित करने पर प्रति किमी 55 पैसे की दर से अतिरिक्त भुगतान होगा। बस्ती रोडवेज डिपो में 102 बसें संचालित हैं। इसमें से 86 निगम की व 16 अनुबंधित हैं। लोकल और अन्य मार्गों को कवर करने के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि 10 दिनों के लिए चालकों, परिचालकों और संबंधित कर्मचारियों का अवकाश बंद रहेगा।

chat bot
आपका साथी