चकबंदी विलय के खिलाफ राजस्व महासंघ ने किया प्रदर्शन

चकबंदी विभाग का राजस्व विभाग में विलय के विरोध में गुरुवार को उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के बैनर तले सदर तहसील में प्रदर्शन हुआ। तहसीलदार नायब तहसीलदार कानूनगो लेखपाल मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट संवर्ग ने संयुक्त रूप से धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 09:48 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 09:48 PM (IST)
चकबंदी विलय के खिलाफ राजस्व महासंघ ने किया प्रदर्शन
चकबंदी विलय के खिलाफ राजस्व महासंघ ने किया प्रदर्शन

बस्ती : चकबंदी विभाग का राजस्व विभाग में विलय के विरोध में गुरुवार को उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के बैनर तले सदर तहसील में प्रदर्शन हुआ। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल, मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट संवर्ग ने संयुक्त रूप से धरना दिया। सुबह दस बजे ही लोग सदर तहसील परिसर में एकत्र हो गए। यहां नारेबाजी के साथ धरना शुरू हो गया। दोपहर तीन बजे आंदोलित कर्मी शांति मार्च करते कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल को सौंपा। महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा, चकबंदी विभाग का विलय अधिकारी और कर्मचारी विरोधी निर्णय है। सरकार हमारी मांगों को नजरंदाज कर रही है। यदि शीघ्र संगठन की मांगें नहीं मानी गई तो महासंघ अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार का निर्णय लेगा। प्रविद्र प्रताप गिरी, राघवेंद्र पांडेय, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गोपाल, अशोक कुमार त्रिपाठी, धर्मेंद्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी