इंडिया पोस्ट बैंक में खाता खोलने में अव्वल पोस्टमास्टर हुए सम्मानित

एक से सात फरवरी के बीच मनाया गया था डाक दिवस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2020 06:09 AM (IST)
इंडिया पोस्ट बैंक में खाता खोलने में अव्वल पोस्टमास्टर हुए सम्मानित
इंडिया पोस्ट बैंक में खाता खोलने में अव्वल पोस्टमास्टर हुए सम्मानित

बस्ती : प्रधान डाक घर बस्ती में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोलने में अव्वल पोस्ट मास्टर और अन्य कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गांव-गांव अभियान चलाकर डाक सेवा से लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित भी किया गया। अध्यक्षता पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर बस्ती प्रेमनाथ उपाध्याय ने किया।

डाक अधीक्षक पारसनाथ ने कहा कि डाक सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। अन्य बैंकों से बेहतर सुविधा अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में दिया जा रहा है। कहा कि एक से सात फरवरी के बीच मनाया गया डाक दिवस काफी सफल रहा और पोस्ट मास्टर समेत अन्य कर्मचारियों ने बेहतर कार्य करते हुए रिकार्ड खाते खोले। सहायक डाक अधीक्षक पूर्वी वीरेंद्र मौर्य ने विचार रखे। संचालन गांधीनगर के उप पोस्ट मास्टर संतोष मिश्र ने किया।

इस अवसर पर किशोर पाल शाखा भरवलिया, विश्वनाथ यादव शाखा देईसाड़ बनकटी, वंशपाल शाखा बहादुरपुर समेत 17 अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सहायक पोस्ट मास्टर शिव कुमार, शिखा चौधरी, हंतूराम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी