धरना देकर लेखपालों ने बुलंद की आवाज

सभी लेखपाल मांगों के पूरा न होने तक आंदोलन में शामिल रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 11:14 PM (IST)
धरना देकर लेखपालों ने बुलंद की आवाज
धरना देकर लेखपालों ने बुलंद की आवाज

बस्ती : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील सदर के लेखपालों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया। तहसील सदर कार्यालय पर धरना भी दिया गया।

जिला मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव एवं तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मांगों को लेकर 10 से 12 दिसंबर तक तहसील मुख्यालयों पर आंदोलन होगा। 13 से 26 दिसंबर तक सभी तहसीलों के लेखपाल जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। 27 दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। देवेंद्र कुमार ने कहा कि 2800 ग्रेड-पे हमारी मुख्य मांग है। शासन संबंधी कार्यों के त्वरित निस्तारण और लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लेखपालों की अहम भूमिका है। लेखपालों की न्यूनतम योग्यता स्नातक होनी चाहिए। लेखपाल एवं अन्य कर्मचारियों को 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने पर प्रथम एसीपी दिया जाता है। 1800 ग्रेड पे वाला कर्मचारी भी हम लोगों के समान एसीपी 2400 पाता है। कमल भान पांडेय, कुलवंत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, संतोष सिंह, अंजनीनंदन शरण, अजीत उपाध्याय, आमोद आर्या, वरूणेंद्र शुक्ल, सौरभ त्रिपाठी, विनोद गुप्त, आशीष गुप्त, रानी जायसवाल, पूजा यादव, पूनम यादव, ज्योति जायसवाल मौजूद रहे।

रुधौली कार्यालय के अनुसार तहसील सभागार में तहसील अध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह की अध्यक्षता में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भास्कर वर्मा, अंकित चौधरी, कृष्णा, बृजेश, हबीबुल्लाह, गिरदेव, पंकज, हरीओम, अजीत, राजेन्द्र मौजूद रहे ।

--------------------------

मांगों को लेकर गरजे लेखपाल

हर्रैया बस्ती: लेखपाल संघ ने कार्य वहिष्कार कर धरना दिया। तहसील अध्यक्ष ललित कुमार यादव ने कहा कि मांगे माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला संगठन मंत्री रविन्द्र यादव, पूर्व संगठन मंत्री पवन मिश्रा व सूर्य प्रकाश, वीरेंद्र प्रताप मौर्य, वेद प्रकाश चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, अजय राज सिंह, राजित राम महेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, मुकेश कसौधन,संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी