बारिश बनी आफत,कंपनीबाग में गिरा मकान

ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलजमाव से परेशान हुए लोग जागरण संवाददाता बस्ती लगातार हो रही बारिश से शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त व्यस्त ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 05:18 PM (IST)
बारिश बनी आफत,कंपनीबाग में गिरा मकान
बारिश बनी आफत,कंपनीबाग में गिरा मकान

जागरण संवाददाता, बस्ती : लगातार हो रही बारिश से शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कच्चे और पुराने जीर्णशीर्ण मकान गिरने लगे हैं। मंगलवार की सुबह शहर के कंपनीबाग मोहल्ले में बारिश के चलते दो मकान ढह गए। इसमें सो रहे दो परिवारों के पांच सदस्य चोटहिल हो गए। हादसे के वक्त लोग जाग गए थे जिससे जान बच गई।

वार्ड नंबर 16 कंपनीबाग निवासी ज्ञानदास और राम प्रताप पुराने मकान में रहते थे। सुबह 5.30 बजे अचानक मकान ढह गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। मकान में फंसे धीरज, आंचल, जाह्नवी व दिपाली को चोटें आईं। लोग पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला गया। दोनों मकान एक-दूसरे से सटे थे। सभासद कृष्ण कुमार सोनू पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों मकान पुराने हैं। कुछ परिवार के सदस्य इसमें तो कुछ नए मकान में सो रहे थे। दोनों परिवारों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया मकान बना है। पुराने मकान में भी यह लोग रह रहे थे। कोई हताहत नहीं है। क्षति के आंकलन को लेखपाल संजय श्रीवास्तव घटना स्थल पर पहुंचे। आवास विकास,महरीखांवा, पुराना डाकखाना, तुर्कहिया, रमेश्वरपुरी में भी जलभराव बना हुआ है। नालियां चोक होने से समस्या हुई। वहीं गनेशपुर में जलभराव होने से संकट है। सड़क पर बारिश का पानी एकत्र होने से राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार की रात व मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से ताल-पोखरे भर गए हैं। जिन किसानों के खेतों में अधिक पानी भर गया है, उन्हें धान रोपाई करने में समस्या हो रही है।

chat bot
आपका साथी