पान मसाला थूकने में खूनी संघर्ष, 7 घायल

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला पुलिस चौकी अंतर्गत मुजहना गांव में दो सगे पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें 7 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाने पर दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jan 2019 11:08 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jan 2019 11:08 PM (IST)
पान मसाला थूकने में खूनी संघर्ष, 7 घायल
पान मसाला थूकने में खूनी संघर्ष, 7 घायल

बस्ती: मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला पुलिस चौकी अंतर्गत मुजहना गांव में दो सगे पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें 7 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाने पर दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है।

शुक्रवार को सुबह लगभग 9 बजे मुजहना गांव निवासी श्रीराम विश्वकर्मा और रामाश्रय विश्वकर्मा के परिवार के बीच पान मसाला खाकर थूकने को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। घटना में श्रीराम के पुत्र सचिन विश्वकर्मा का सिर फट गया तो रवि व प्रेमचंद्र के हाथ पैर में चोट आई। महिला अंजनी को गंभीर चोट आने से उसे मुंडेरवा सीएचसी के डाक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। एक पक्ष से श्रीराम विश्वकर्मा की पत्नी प्रभावती ने मारने पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है तो दूसरे पक्ष से गेना देवी पत्नी भोरिक ने तहरीर दी है। गेना देवी की बहू संगीता पत्नी अजय कुमार के भी सिर में चोट आई है। इस पक्ष के रामभोरिक पुत्र रामाश्रय, उमेश कुमार, आंचल पुत्री भोरिक के सिर, पैर, हाथ में चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी