जैविक खाद का करें प्रयोग, बढ़ेगी उपज

उप निदेशक कृषि डा. संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसान फसलों के अवशेष को जलाने के बजाय खेत की मिट्टी में ही मिलाएं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 11:14 PM (IST)
जैविक खाद का करें प्रयोग, बढ़ेगी उपज
जैविक खाद का करें प्रयोग, बढ़ेगी उपज

जागरण संवाददाता, हर्रैया, बस्ती : आत्मा योजना के तहत सोमवार को हर्रैया ब्लाक परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां किसानों को उन्नत खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।

मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के मंडल प्रभारी अरविद कुमार सिंह ने कहा कि अधिक उपज के लिए किसानों को चाहिए के मृदा परीक्षण जरूर कराएं। रासायनिक उर्वरक आधारित खेती के कारण मृदा स्वास्थ्य में गिरावट के साथ फसलों की उत्पादकता में भी कमी आने लगी है। जैविक खादों का प्रयोग करें। उप निदेशक कृषि डा. संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसान फसलों के अवशेष को जलाने के बजाय खेत की मिट्टी में ही मिलाएं। फसल प्रबंधन, फसल बीमा योजना, खाद की मात्रा, रबी फसलों की तैयारी सहित अन्य प्रकार के खेती-किसानी पर प्रकाश डाला। कृषि बीज गोदाम प्रभारी संजय निगम, वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यबली सिंह, रामबक्स सिंह, पूर्व प्रधान रामजनम, राज वर्मा, अनिल वर्मा, मंगल वर्मा, चंद्रहास वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी