सुरक्षित जीवन के लिए वाहन चालकों में बांटा हेलमेट

दीपावली पर्व और यातायात माह की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय ने शनिवार को गौर -बस्ती सड़क मार्ग पर सौ से अधिक लोगों में सुरक्षित सफर के लिए निश्शुल्क हेलमेट वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 10:54 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 10:54 PM (IST)
सुरक्षित जीवन के लिए वाहन चालकों में बांटा हेलमेट
सुरक्षित जीवन के लिए वाहन चालकों में बांटा हेलमेट

बस्ती: दीपावली पर्व और यातायात माह की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय ने शनिवार को गौर -बस्ती सड़क मार्ग पर सौ से अधिक लोगों में सुरक्षित सफर के लिए निश्शुल्क हेलमेट वितरित किया।

शनिवार को सुबह दस बजते ही रमाकान्त पाण्डेय अपने सहयोगियों के साथ उक्त मार्ग पर पहुंच गए। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोका। हेलमेट दिया और सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की सलाह दी। बताया कि यातायात माह के दौरान एक हजार लोगों में निश्शुल्क हेलमेट वितरित करने का लक्ष्य है।

इस मौके पर पूर्व प्रधान राम प्रसाद शुक्ल, मुन्ना शुक्ला, अनिल ¨सह, शशिकांत पाण्डेय, रतन प्रधान, राजेश यादव, कंचन ¨सह, आनंद, राम प्रकाश पाल, प्रमोद ¨सह सहित कई अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी