कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा सेवायोजन दफ्तर

2012 से रिक्त है सहायक सेवायोजन अधिकारी का पद 23 पदों के सापेक्ष 12 कर्मचारी कार्यरतसमस्या बढ़ी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Jan 2021 11:57 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2021 11:57 PM (IST)
कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा सेवायोजन दफ्तर
कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा सेवायोजन दफ्तर

जागरण संवाददाता,बस्ती : शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने वाला जिला सेवायोजन कार्यालय खुद पंगु हो गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी इसकी प्रगति में बाधा बने हुए हैं। यहां कुल 23 पद स्वीकृत है। लेकिन वर्तमान में 12 कर्मचारी ही कार्यरत है। 2012 से सहायक सेवायोजन अधिकारी के भी दो पद खाली चल रहे है।

लंबे समय से सांख्यिकी सहायक, वरिष्ठ सहायक, तीन कनिष्ठ सहायक, स्वीपर कम चौकीदार, दो चतुर्थ श्रेणी व एक अनुदेशक सचिवीय पद्धति का भी पद खाली है। एक सहायक सेवायोजन अधिकारी के जिम्मे शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र तो दूसरे पर वोकेशनल गाइडेंस की जिम्मेदारी है। इन दोनों अधिकारियों के न होने से कार्य प्रभावित हो रहा है। सेवायोजन कार्यालय पर शिक्षित बेरोजगार अपना करियर बनाने की तलाश में मार्गदर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मगर अधिकारी की तैनाती न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। वह अपने करियर को लेकर चितित हैं। कुछ बेरोजगार तो मार्गदर्शन न मिलने की वजह से भटक रहे है। शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में पिछड़ा, अनुसूचित व अनुसूचित जन जाति के प्रशिक्षु तकनीकी रूप से दक्षता ले रहे हैं। मगर अधिकारी की तैनाती न होने से इनका प्रशिक्षण भी प्रभावित हो रहा है। कब से खाली चल रहे हैं कितने पद

पद वर्ष रिक्त

सहायक सेवायोजन अधिकारी 2012 2

वरिष्ठ सहायक 2017 1

सांख्यिकी सहायक 2010 1

कनिष्ठ सहायक- 2018 3

अनुदेशक सचिवीय पद्धति 2015 1

स्वीपर कम चौकीदार 2018 1

चतुर्थ श्रेणी 2018 2

यह सही है विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी है। उपलब्ध संसाधनों के बीच बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। रिक्त चल रहे पदों की जानकारी शासन को भेजी गई है।

टीडी वर्मा, सहायक निदेशक सेवायोजन, बस्ती मंडल

chat bot
आपका साथी