राजकिशोर करोड़पति तो विनोद हैं लखपति

प्रत्याशियों का लेखा-जोखा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 11:47 PM (IST)
राजकिशोर करोड़पति तो विनोद हैं लखपति
राजकिशोर करोड़पति तो विनोद हैं लखपति

बस्ती: कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के पास 1.64 करोड़ तो उनकी पत्नी के पास तीन करोड़ की अचल संपत्ति है। इसके अलावा पति-पत्नी दोनों के पास 64 लाख से अधिक की चल संपत्ति है जिसमें नकदी और जेवरात शामिल हैं। पूर्व मंत्री की अपेक्षा उनकी पत्नी अधिक धनवान है। चौंकिए नहीं,पूर्व मंत्री ने शनिवार को नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र में स्वयं यह जानकारी दी है। वर्ष 17-18 में पूर्व मंत्री ने 562299 रुपये आइटीआर दाखिल किया है। जबकि इनकी पत्नी के नाम 1870888 रुपये का आइटीआर शो किया गया है।

गंगिया कोहल (चंगेरवा)निवासी अनंत सिंह के पुत्र राजकिशोर सिंह स्नातक तक शिक्षा प्राप्त किए हैं। इनके पास भुअर निरंजनपुर में 7 बिस्वा और गाजियाबाद में 3225 वर्गफीट जमीन है। इनकी पत्नी के नाम सर्वोदय नगर लखनऊ में मकान है तो चिनहट में 19478 वर्ग फीट जमीन है। चलने के लिए लोगान कार और सुरक्षा के लिए पिस्टल,राइफल और बंदूक है। विनोद हैं लखपति पर नहीं दाखिल करते आइटीआर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रत्याशी विनोद कुमार राजभर लखपति हैं लेकिन आइटीआर दाखिल नहीं करते हैं। शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार इनके पास 50 हजार तो इनकी पत्नी के पास 40 हजार नकदी है। इनके दो आश्रितों के पास 25000-25000 नकदी है। पीएनबी और स्टेट बैंक में खाता है। जिसमें क्रमश: 162904 और 144667 रुपये जमा है जबकि 838043 की एफडी है। राजभर दंपती के पास 1.70 लाख मूल्य के जेवरात हैं। इंटर पास विनोद कुमार राजभर की उम्र 42 साल है।

chat bot
आपका साथी